फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Corona confirmed in another youth in Shravasti

श्रावस्ती में एक और युवक में कोरोना की पुष्टि

Tue, 05 May 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in another youth in Shravasti
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी जिले में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक 30 अप्रैल को ही मुंबई से लौट कर आया था, जिसे गांव के ही स्कूल में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। इस रिपोर्ट के आते ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई। इसमें से एक की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में फैलता जा रहा है। यह संक्रमण जिले में आ रहे प्रवासी मजदूरों द्वारा ही फैलाया जा रहा है। अभी तक जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके है। इसमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। यह आठवां मरीज है। कोरोना संक्रमित मजदूर तीस अप्रैल को मुंबई से लौटा था। उसके साथ कई अन्य मजदूर भी थे। मुंबई से गांव आते ही उसे प्राथमिक विद्यालय परसा डेहरिया में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हो गई है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि जिले में एक अन्य व्यक्ति भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे पहले ही परसा डेहरिया स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। युवक तीस अप्रैल को मुंबई से लौटा था। पॉजिटिव पाए गए मरीज को एलवन हास्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नही दिख रहा कोई लक्षण
कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रवासी मजदूर में कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सके किी वह बीमार है। स्वास्थ्य विभाग ने मुंबई से लौटने के कारण ही उसे संदिग्ध मानते हुए सैंपल भेजा था, पॉजिटिव आया। इसी प्रकार जिले में छह अन्य मरीजों की भी स्थिति रही। जिनको देखने के बाद ऐसा नही लगता था की वह कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से ग्रसित है।

बढ़ गया और खतरा
प्रशासन ने नई व्यवस्था के तहत जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरंो को जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। उन्हें थर्मल स्कैनिंग के बाद होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। ऐसे में यदि वह बाद में कोरोना संक्रमित पाए जाते है तो इसका नुकसान कई अन्य लोग भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed