{"_id":"682193374a0b938d240549e1","slug":"cook-was-preparing-food-for-baraatis-in-shravasti-three-cylinder-blasts-burnt-down-seven-houses-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलिंडर ब्लास्ट...फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलिंडर ब्लास्ट...फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले
Mon, 12 May 2025 11:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 11:50 AM IST
सार
श्रावस्ती में बरातियों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीक होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए।
विज्ञापन
Shravasti News: आग से सात घर जले
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक गांव में बरात आई थी। हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीकेज होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर के मजरा बैभी गांव की है। गांव निवासी ढोडे यादव की पुत्री का विवाह था। रात में बरातियों व रिश्तेदारों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस सिलिंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण उसने आग पकड़ ली। पास रखे रसोई गैस के अन्य सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: महिलाओं के सुझाव से संवरेंगे शहर, सलाह पर तैयार होंगी विकास की योजनाएं; इन मामलों में महिलाएं अधिक जानकार
विज्ञापन
देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद टेंट भी धू-धूकर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता पड़ोसी नारायण सोनकर, ननकऊ, गुरदास, लालजी, लक्ष्मी व सतीश के घर भी जलने लगे। सातों घरों का सामान जलकर राख हो गया।
आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान
ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन आग फैलती गई। पड़ोस में दुर्गेश के अहाते को भी आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 व दमकलकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।