{"_id":"64aaedd60ed5af620e06b304","slug":"control-crime-and-promote-womens-safety-srawasti-news-c-104-1-slko1050-372-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अपराध पर नियंत्रण व महिला सुरक्षा को दें बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अपराध पर नियंत्रण व महिला सुरक्षा को दें बढ़ावा
Sun, 09 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी ने की अपराध समीक्षा
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पैदल गश्त बढ़ाएं। सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्धों की विशेष निगरानी करें। जिले में अपराध नियंत्रण के साथ ही महिला सुरक्षा को बढ़ावा दें। अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करें। इसमें लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये बातें रविवार को एसपी प्राची सिंह ने पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।
चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण बढ़ाया जाए। लंबित जन शिकायत व आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से तनस्तारित करें। गुंडा, गैंगस्टर व पुरस्कार घोषित अपराधियों की हर हाल में गिरफ्तारी करें। नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम के माध्यम से सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के गिरफ्तार अपराधियों, दोष सिद्ध अपराधियों का फिंगर प्रिंट कराएं। जिससे अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार हो सके। एसपी ने कहा कि लोगों को साइबर व महिला अपराध के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करें। सांदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। महिला अपराध सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए छोटी बड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें। दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिक्रमण हटवाएं। एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र पर निरंतर पैदल गश्त करें। गोष्ठी के दौरान पीआरवी 2495 पर तैनात प्रधान आरक्षी फारुख अहमद, आरक्षी उमेश रावत व अनिल कुमार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ नगर अतुल कुमार चौबे, जमुनहा सतीश कुमार शर्मा, इकौना संतोष कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।