फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Contract doctor turned out to be Corona positive

संविदा चिकित्सक निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Contract doctor turned out to be Corona positive
श्रावस्ती। न्यायालय परिसर में ड्यूटी कर रहे संविदा चिकित्सक में शनिवार देर शाम कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह संविदा चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में तैनात है। चिकित्सक ने एक माह पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बने स्क्रीनिंग सेंटर में भी ड्यूटी की है। इतना ही नहीं चिकित्सक भिनगा के खैरीमोड़ स्थित एक किराए के मकान में प्राइवेट प्रैक्टिस भी करता है। चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि के बाद भिनगा के नई बाजार स्थित शर्मा गली को सीज कर दिया गया है। वहीं उसे लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के नई बाजार स्थित शर्मा गली निवासी एक चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में संविदा पर तैनात है। उसकी ड्यूटी एक माह पूर्व भिनगा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने थर्मल स्क्रीनिंग सेंटर में लगाई गई थी। यह संविदा चिकित्सक 15 जून से न्यायालय ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान चिकित्सक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में संविदा चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

इस सूचना के बाद भिनगा नगर सहित न्यायालय आने जाने वाले अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों के साथ ही ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गई। वहीं चिकित्सक की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद रात में ही शर्मा गली पहुंची स्वास्थ्य टीम ने संविदा चिकित्सक को लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार व तहसीलदार राज कुमार पांडेय ने शर्मा गली जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट प्रैक्टिस भी करता था चिकित्सक
भिनगा नगर निवासी एक संविदा चिकित्सक में शनिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह चिकित्सक भिनगा के ही खैरीमोड़ स्थित एक किराए के मकान में प्राइवेट प्रैक्टिस करता था। जहां काफी संख्या में मरीज इलाज कराने आते थे। चिकित्सक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आसपास के दुकानदारों में भी खलबली मच गई है।
कोरोना के जिले में छह एक्टिव केस
संविदा चिकित्सक में कोरोना की पुष्टि के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 53 हो गई। इनमें से जहां 46 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं एक कोरोना संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रविवार तक जिले में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या छह पहुंच गई है।

35 का लिया सैंपल, अन्य की भी होगी जांच
संविदा चिकित्सक की ओर से न्यायालय ड्यूटी की जा रही थी। ऐसे में पुलिस लाइंस में 35 पुलिस कर्मियों का सैंपल लिया गया है। शेष स्थानों पर चिकित्सक के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उसके परिवार के सदस्यों सहित मरीजों, तीमारादारों व अन्य लोगों का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। चिकित्सक को एल वन हॉस्पिटल भेजा गया है। साथ ही मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे सीज करा दिया गया है। - डॉ. एपी भार्गव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed