{"_id":"5f4a7e678ebc3e2a925bcb45","slug":"contaminated-water-is-being-given-in-kovid-hospital-srawasti-news-lko5374819171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड हॉस्पिटल में दे रहे दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड हॉस्पिटल में दे रहे दूषित पानी
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को दूषित पेयजल दिया जा रहा है। इसकी शिकायत मरीजों ने ही सीएमओ को पानी की फोटो भेज कर की है। मरीजों ने शिकायत में कहा है कि अस्पताल में मंगवाए जा रहे आरओ के पानी में प्रतिदिन फंगस लगा दिखता है। इससे मरीजों में और ज्यादा सेहत खराब होने की आशंका बनी है।
कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले के सीएचसी भंगहा को कोविड लेवल वन हॉस्पिटल बनाया गया है। जहां मरीजों के लिए पचास बेड की व्यवस्था की गई है। प्रारंभ काल से ही अस्पताल में अव्यवस्था दिखाई दे रही है। इससे पहले अस्पताल में सफाई व मिलने वाले भोजन व नाश्ते को लेकर मरीजों ने कई आरोप लगाए थे। वहीं अब मरीज भोजन के साथ साथ दूषित पानी देने का आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शनिवार को सीएमओ को एक वीडियो व एक फोटो भेजा है।
इसमें मरीजों के लिए आए आरओ के पानी के गैलन में सफेद कीड़े या फिर फंगस जैसी कोई चीज दिख रही थी। मरीजों का आरोप है कि इस तरह का पानी विगत कई दिनों से दिया जा रहा है। इस पानी को पीना मजबूरी है। पानी पीने से कोविड के अतिरिक्त भी संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इसकी जानकारी लगातार कई दिनों से सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को दी गई, लेकिन पेयजल आपूर्ति की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं खाने को लेकर भी मरीज कई तरह का आरोप लगा रहे हैं। मरीजों को दोपहर दो से ढाई के बीच खाना मिलता है। वह भी पूर्ण रूप से मानक विहीन है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि दूषित पेयजल की सूचना मिली है। वहां अन्य अधिकारियों को भेज कर व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।