{"_id":"5df3c4478ebc3e87ac771dcb","slug":"consumers-battling-power-cuts-all-day-srawasti-news-lko497584851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन बिजली कटौती से जूझे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन बिजली कटौती से जूझे उपभोक्ता
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार भोर गरज चमक के साथ जमकर बरसात हुई। इस दौरान ब्रेक डाउन होने के कारण समूचे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बरसात के कारण विद्युत कर्मी फाल्ट दुरुस्त करने से कन्नी काटते रहे। वहीं जब बारिश बंद हुई तो कर्मियों ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इससे देर शाम तक पूरे जिले की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसका असर जलापूर्ति सहित अन्य कार्यों पर भी देखने को मिला। लोग पूरे दिन आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे।
जिले में शुक्रवार की भोर गरज चमक के साथ शुरू हुई बरसात के बीच अचानक 133 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा के इनकमिंग लाइन सहित 33केवीए उप केंद्र भिनगा के आउट गोईंग लाइन में अचानक ब्रेक डाउन हो गया। 133 केवीए विद्युत उपकेंद्र भिनगा के इनकमिंग लाइन में ब्रेक डाउन के कारण विद्युत उपकेंद्र कटरा, इकौना, सीताद्वार, गिलौला, घोलिया, भिनगा, बंजारनपुरवा की आपूर्ति ठप्प हो गई। तेज बरसात के कारण दोपहर बाद तक फाल्ट को दुरुस्त नहीं किया जा सका।
उधर बरसात थमने के बाद कॉर्पोरेशन कर्मियों ने फाल्ट दूर कर उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल कराई गई। इसी बीच विद्युत उपकेंद्र भिनगा के आउटगोइंग लाइन में कलेक्ट्रेट मार्ग पर ब्रेक डाउन हो जाने के कारण भिनगा उपकेंद्र के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप रही। जबकि बंजारनपुरवा, कटरा, इकौना, सीताद्वार व घोलिया उपकेंद्र की आपूर्ति शाम को बहाल हो गई। विद्युत उपकेंद्र भिनगा के सहारे आपूर्ति पाने वाले उपभोक्ताओं को देर शाम को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
अचानक आपूर्ति बाधित होने के कारण इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर भी पड़ा। जहां बिजली न होने के कारण पानी की जलापूर्ति नहीं हो सकी। वहीं बिजली के अभाव में विभिन्न आवश्यकताओं के लिए जन सेवा केंद्रों आदि पर आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में अधिशासी अभियंता रमा शंकर मौर्य ने बताया कि कलेक्ट्रेट व भिनगा के मध्य ब्रेक डाउन का फाल्ट मिल जाने पर इसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था। देर शाम तक सभी जगह विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।