फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Congress workers remember Indira Gandhi and Sardar Patel

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद

Thu, 31 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress workers remember Indira Gandhi and Sardar Patel
सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भिनगा व इकौना में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

भिनगा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अमन पांडेय ने दोनों के चित्र माल्यार्पण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की ओर से देश की प्रति में दिए गए योगदान से सभी को अवगत कराया। वहीं इकबाल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी। जो उदार हृदय होने के कारण देश के हर वर्ग के प्रति सहानुभूति रखती थीं।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने सरदार पटेल की ओर से दिया गया नारा उत्पादन बढ़ाओ खर्च घटाओ को आज के समय में उपयोगी बताते हुए हर एक को इसका अनुपालन करने की बात कही। इस दौरान तुलसीराम, चंद्रपाल यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अजीत शाद, मोहम्मद असलम, आफताब अहमद, मोहम्मद शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के साथ विद्यालय की संस्थापिका भिनगा राज परिवार की राजा माता ज्योतिप्रभा कुमारी की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार अलक्षेंद्र कांत सिंह ने की।

विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शिव पूजन सिंह ने कहा कि भिनगा सहित तराई क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाली राजमाता की ओर से क्षेत्र में जो योगदान किया गया वह सदियों तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रसाद भारती, सुनील कुमार चौधरी, भोलानाथ तिवारी, मदन मोहन सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं व गुरुजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed