{"_id":"63af2dd7db030977eb71f8b2","slug":"condolence-srawasti-news-lko664272279","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पीएम की मां के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पीएम की मां के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन
इकौना के कैंपस मार्टियस विद्यालय में आयोजित शोक सभा में मौजूद शिक्षक व छात्र
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। प्रधानमंत्री की मां के निधन पर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं सहित कई अन्य स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
इकौना के कैंपस मार्टियस विद्यालय में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके ब्रह्मलीन होने पर उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रबंधक ने कहा कि प्रधान सेवक की मां के निधन की खबर से पूरा देश शोकाकुल है।
विद्याश्री विद्यालय नारायणपुर इकौना परिवार की ओर से भी शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रख प्रधानमंत्री की मां को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाचार्य आर्यव्रत त्रिपाठी के नेतृत्व में शांति यज्ञ का आयोजन भी किया। इस मौके पर हरीश चंद्र श्रीवास्तव, शिक्षिका लता सिंह, अनुपम पांडे, सपना पटवा, रीना कश्यप, ज्योति सोनी, सुनीता सैनी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद