फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   condition of 32 children and two women deteriorated after they ate poisonous fruit mistaking it for peanuts

Shravasti News: मूंगफली समझ खाया जहरीला फल, 32 बच्चों व दो महिलाओं की हालत बिगड़ी; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 15 Nov 2025 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 07:41 PM IST
सार

श्रावस्ती में मूंगफली समझकर जहरीला फल खाने से 32 बच्चों व दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
condition of 32 children and two women deteriorated after they ate poisonous fruit mistaking it for peanuts
बच्चों का कुशल क्षेम जानने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में भिनगा क्षेत्र के केवलपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम जहरीला फल खाने से 32 बच्चों व महिलाओं की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।  

विज्ञापन


बताया गया कि केवलपुर ग्राम पंचायत निवासी कुछ बच्चे खेत में मवेशी चराने के गए थे। वहीं पर उन्होंने जहरीला फल (परबतिया रेड़) का बीज खा लिया। खाने में उसका स्वाद अच्छा लगा तो वो उसे तोड़कर घर ले आए। घर पर अन्य बच्चों व महिलाओं ने भी खाया। कुछ देर बाद सभी की हालत बिगड़ने लगी। उल्टी व पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने सभी को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। सभी को रात में भर्ती रखा गया। सुबह हालत सुधरने पर घर भेज दिया गया। शनिवार की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा पीड़ितों का हाल जानने उनके घर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को किसी भी अनजान फल व बीज न खाने की सलाह दी। इस मौके पर हरिहरपुर रानी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, उदय प्रकाश त्रिपाठी, सौरभ सिंह, सुभम सिंह चौहान, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने खाया जहरीला फल

जहरीला फल खाने वालों में लवकुश (14), सुनील (12), सूरज (8), रूपा (6), बग्गू (8), मोंटा (7), सूरज (9), लव कुमार (11), मनोहर (10), गुड्डू (7), शुभम (11), मीरा (8), सुनील (8), शिवकुमार (8), मोनू (18), अभिषेक (14), सानिया (17), सचिन (10), हरीराम (7), बुधरानी (30), माधुरी (4), सुशील (12), शिवबालक (8), संदीप (15), मीरा देवी (8), सुघरा (12), मनीषा (8), सुनील (25), सुखराजा (42), दिलीप (8), सुमन (12) व करन (14) शामिल हैं। ये सभी लोग केवलपुर गांव के रहने वाले हैं।

फल खाने से बिगड़ी हालत

सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि कोई जहरीला फल खाने से बच्चों व महिलाओं की हालत बिगड़ी थी। रात में उन्हें भर्ती रखा गया। सुबह हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है। अब सभी की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed