{"_id":"626ae033791d8930b645af5d","slug":"complaints-are-not-being-resolved-in-the-departments-srawasti-news-lko6282897170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों में शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों में शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण
विज्ञापन
श्रावस्ती। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सरकार की प्रथम प्राथमिकता में शामिल है। लेकिन जिले में शिकायतों का विभागों की ओर से समय पर निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को आईजीआरएस की लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान हुआ। जिस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने शिकायतों का दो दिवस में निस्तारण करने का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि जन शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारी समय से निस्तारण करें। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ का निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा शिकायतों के निस्तारण को अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें। जिससे शिकायतकर्ता को जिला व तहसील मुख्यालय के चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही जनशिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित तिथि तक गुणवत्तायुक्त कर उसकी आख्या अपलोड करें।
विज्ञापन
समीक्षा में विभिन्न विभागों की शिकायतें लंबित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए दो दिन में निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम कमलेश चंद्र सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।