{"_id":"5fb7fa458ebc3e9bde7be37f","slug":"cold-rises-in-lowland-srawasti-news-lko5509218192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में पूरी रात ढकी रही तराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, कोहरे की चादर में पूरी रात ढकी रही तराई
विज्ञापन
श्रावस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व दो दिनों से चल रही तेज पछुआ हवा के कारण तराई में मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। वहीं देर रात शुरू हुआ घने कोहरे का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। ऐसे में सुबह-शाम जहां लोग ठंड से बचने के लिए खुद को गर्म कपड़ों में समेटे रहे, वहीं तराई व कछार क्षेत्र में लोग ठंड से निजात पाने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश हो गए हैं। कोहरे के कारण रात में वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
नवंबर का तीसरा सप्ताह समाप्त होने को है। इसके बावजूद जिले में मौसम पूरी तरह सामान्य बना हुआ था। गुरुवार से चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवा से मौसम का मिजाज अचानक ठंडा हो गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण शुक्रवार को पारा लुढ़क कर तेरह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं आर्द्रता 54 प्रतिशत होने के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।
गुरुवार रात शुरू हुआ घने कोहरे का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। घने कोहरे के कारण भिनगा से सिरसिया व ताल बघौड़ा जाने वाली आखिरी बस गुरुवार को देर से पहुंची। वहीं बहराइच से रात साढ़े दस बजे भिनगा पहुंचने वाली प्राइवेट बस साढ़े ग्यारह बजे के करीब भिनगा पहुंची। गुरुवार को सहालग होने के कारण बिना पूर्व तैयारी मांगलिक आयोजनों में शामिल होने गए लोग ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह तक कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। अचानक बढ़ी ठंड से बचने के लिए सुबह नगरीय क्षेत्र में लोग जहां गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे, वहीं सिरसिया व जमुनहा के तराई क्षेत्र सहित राप्ती के कछार में बसे गांवों के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। दिन में धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया लेकिन शाम को ठंड बरकरार रही।