फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CMO seeks explanation from absent staff members.

Shravasti News: अनुपस्थित कर्मियों से सीएमओ ने किया स्पष्टीकरण तलब

Tue, 01 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
CMO seeks explanation from absent staff members.
 प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा का निरीक्षण करते सीएमओ।-
श्रावस्ती। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने भिनगा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का भी दौरा किया।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का कार्यक्रम मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। एएनएम विजय लक्ष्मी, लैब टेक्नीशियन सुरेश कुमार और फार्मासिस्ट संजय पाठक अनुपस्थित थे। सीएमओ ने इन तीनों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। अस्पताल के मुख्य द्वार पर कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। परिसर में वाहन बेतरतीब खड़े थे, जिससे मरीजों व एंबुलेंस के आवागमन में बाधा हो रही थी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय बुधई पुरवा, सतीचौरा और कंपोजिट विद्यालय सिसवा का भी जायजा लिया। उन्होंने वीकली आयरन एंड फॉलिक एसिड सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम के तहत बच्चों को नियमित दवा खिलाए जाने की जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा का निरीक्षण भी किया गया। वहां पीएमएसएमए दिवस नियमानुसार संचालित मिला। सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू थीं। सीएमओ ने सात माह की गर्भवती सरिता शर्मा को पोषण युक्त खानपान अपनाने और सुरक्षित संस्थागत प्रसव अस्पताल में ही कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed