फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   CMO angry after seeing the flaws in the hospital

अस्पताल में खामियां देख सीएमओ खफा

Sat, 19 Nov 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
CMO angry after seeing the flaws in the hospital
जमुनहा(श्रावस्ती)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा का शनिवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं। जिस पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने पीएचसी इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वस्थ केंद्र जमुनहा का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शारदा प्रसाद तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, लैब, फार्मेसी रूम, लेबर रूम की सफाई व्यवस्था देखी। वहीं मौजूद तीमारदारों ने शिकायत की कि अस्पताल के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिस पर सीएमओ ने अस्पताल के बगल में बने तालाब का निरीक्षण किया। जिसमें कूड़ा फेंका जा रहा था। इस कारण तालाब का पानी न सिर्फ गंदा था बल्कि उससे दुर्गंध भी उठ रही थी।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया कि बजट आने पर इसको सही कराया जाएगा। यहां स्टाफ की भी कमी दिखी। जिस पर उन्होंने स्वीपर, वार्ड बॉय, चौकीदार की पोस्टिंग के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। साथ ही प्रतिदिन 80 ओपीडी से अधिक होने पर स्टाफ की पूर्ति कराने को कहा। यहां वैक्सीन का वाहन 15 दिनों से खड़ा मिला। वहीं 21 लाख रुपये की लागत से बना एमओआईसी आवास भी पीएचसी को हैंडओवर न किए जाने से सीएमओ ने नाराजगी जताई। यहां पता चला कि पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमन बाबू थापा व एएनएम सुषमा मिश्रा भिनगा ट्रेनिंग करने गई हैं। इस पर मौजूद इंचार्ज डॉ. दीपिका कुमारी को व्याप्त कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed