फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cleaning workers took out motorcycle rally

सफाई कर्मियों ने निकाली मोटर साइकिल रैली

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers took out motorcycle rally
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायतराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलित सफाई कर्मियों ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर मोटर साइकिल रैली निकाली। यह रैली कलेक्ट्रेट से खैरीमोड़ तक गयी। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों का सीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद एडीएम कमलेश चंद्र को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रमुुख तौर से पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति दिए जाने, सफाई कर्मियों का पद नाम पंचायत सेवक बनाने समेत पांच सूत्रीय मांगे शामिल थी। विरोध प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष प्रहलाद गौतम, महामंत्री केश कुमार यादव, तालुकदार यादव, अवधेश यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed