फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cleaning of garbage disposal centers intensified

Shravasti News: कूड़ा निस्तारण केंद्रों की साफ-सफाई तेज

Fri, 05 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 05 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of garbage disposal centers intensified
लहोर खुर्द में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र का गेट लगाया गया। - संवाद
गिरंट बाजार। ग्रामीण क्षेत्रों खस्ताहाल हो रहे कूड़ा निस्तारण केंद्रों की मरम्मत का काम लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के कूड़ा निस्तारण केंद्र की साफ-सफाई कर चूना डाला गया और गांव में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भगवानपुर के मजरा लहोर खुर्द में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से नदारद गेट को लगा दिया गया और उसकी टूटी इंटरलॉकिंग की जोड़ाई भी कर दी गई। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी रहा।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत मनवरिया भोजा में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र से नदारद गेट को भी लगा दिया गया। सफाई कर्मी को कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास साफ-सफाई करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल कूड़ा निस्तारण केंद्रों व गांव में फैली गंदगी को लेकर अभियान चलाकर 25, 26 व 27 नवंबर के अंक में प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया था, जिसका संज्ञान लेेकर डीपीआरओ नंदलाल ने आठ सफाई कर्मियों को निलंबित कर उनकी जांच शुरू करवाई थी। साथ ही अब गांवों में सफाई व कूड़ा निस्तारण केंद्रों की मरम्मत का भी कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed