फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   civic

Shravasti News: पांच साल से टूटा पड़ा है संपर्क मार्ग

Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा का नासिरगंज जोगिया संपर्क मार्ग पांच वर्ष पूर्व राप्ती नदी में आई बाढ़ में कट गया था। इससे ग्रामीणों को 13 किलोमीटर का सफर तय करके अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील क्षेत्र में नासिरगंज जोगिया मुख्यमार्ग वर्ष 2017 में आई बाढ़ से कट गया था। तभी से पोंदली, लक्ष्मणपुर, पोंदिला, सेमरहनिया, जोगिया, सुखरामपुरवा, जमशेदपुर, धोबिहा, बाबूपुरवा, संगम पुरवा सहित करीब बीस गांव के लोगों को जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालय का सफर पूरा करने के लिए 13 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। यदि देखा जाए तो इस समस्या से करीब साठ हजार लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यह लोग बरुहा गांव के निकट से होकर अब मल्हीपुर बहराइच मार्ग पर पहुंचते हैं। उसके बाद वहीं से भिनगा व बहराइच के लिए सफर करते हैं। जबकि इन गांवों में रहने वाले लोगों को नासिरगंज बाजार आने के लिए नाले की पटरी का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों द्वारा समस्या से निराकरण के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से मिल कर शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी करने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि भले ही राप्ती नदी में आई बाढ़ में यह रास्ता कटे अरसा हो गया लेकिन इसकी मरम्मत न होने के कारण, बाढ़ का जख्म आज भी सभी के दिलों में ताजा है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम व अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed