फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   civic problem

जर्जर मार्गों से जलाभिषेक के लिए जाएंगे चार लाख कांवड़िये

Wed, 28 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic problem
श्रावस्ती। कजरीतीज पर विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवड़ियों को इस बार मार्ग पर कीचड़, जलभराव व नुकीले पत्थरों से होकर गुजरना पड़ेगा। उन्हें इस तरह का मार्ग जिले में कई स्थानों पर मिलेगा। भिनगा में यह रास्ता सबसे ज्यादा खराब होगा। इस समस्या की ओर न तो अब तक प्रशासन ने ध्यान दिया है और न ही जनप्रतिनिधियों ने।
विज्ञापन

इस बार एक सितंबर को कजरीतीज होगी। इस दिन सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए करीब चार लाख कांवड़ियों का हुजूम उमड़ेगा। इसके लिए कांवड़िये एक दिन पूर्व ही अपने घरों से पैदल निकलेंगे। बहराइच, रिसिया, बलरामपुर, तुलसीपुर भिनगा, जमुनहा व अन्य ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस बार कांवड़ियों को कई स्थानों पर सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, रोड़े व गिट्टी, जलभराव, कीचड़ से भी जूझना होगा। इस तरह का मार्ग उन्हें जिले में कई स्थानों पर मिलेगा। सबसे अधिक समस्या बहराइच मल्हीपुर संपर्क मार्ग पर होगी। यहां नवाबगंज जमुनहा से आने वाले श्रद्धालुओं को नंगे पैर चलने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच इकौना व जमुनहा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को भिनगा के खैरीमोड़ के पास जलभराव, गड्ढे व रोड़ों के बीच से गुजरना होगा। इस मार्ग से करीब डेढ़ से दो लाख कांवड़ियों का आना जाना होगा। ऐसे में नंगे पैर आने वाले श्रद्धालुओं को तकलीफ का सामना करना होगा।
तीन माह पहले बना गड्डा नहीं भरवाया
भिनगा से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर तीन माह पूर्व बरसात के दौरान खड्ड बन गया था। धीरे धीरे इसकी गहराई बढ़ती गई। लगभग दो सौ मीटर में सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई। कुछ दिन पूर्व हुई बरसात का पानी अभी भी यहां भरा हुआ है।
शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब यहां कोई मोटर साइकिल चालक गिर कर घायल न हो। यहीं नहीं इस गड्ढे के किनारे किसी व्यक्ति ने पत्थर की गिट्टी डलवा दी है। इसके चलते वाहन के साथ पैदल यात्रियों को भी चलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त कराया जाए मार्ग
नंगे पैर यात्रा करने वाले कांवड़ियों के लिए इन जर्जर मार्ग को सकुशल पार करना एक चुनौती है। कांवड़िया संघ के अध्यक्ष रामनरेश ने बताया कि जर्जर मार्ग के चलते मंदिर तक पहुंचने में कांवड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में अगर कांवड़िये नाराज हो गए तो स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से कांवड़ यात्रा से पहले मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।

जिले में बरसात के दौरान कई जगहों पर मार्ग बदहाल हो गए हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। कांवड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए यात्रा से पूर्व सड़क ठीक करा दी जाएगी।
- अवनीश राय सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed