फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Chilharia Road repaired; relief for commuters.

Shravasti News: चिल्हरिया मार्ग कराया दुरुस्त,राहत

Thu, 10 Sep 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Chilharia Road repaired; relief for commuters.
सिरसिया में गड्ढे में पड़े रोड़े हटाकर की गई पैचिंग। 
श्रावस्ती। गड्ढे के चलते जानलेवा हो चुके चिल्हरिया मार्ग पर जिम्मेदारों ने पैचिंग करवा दी है। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। राहगीरों की इस प्रमुख समस्या को अमर उजाला के 25 अगस्त के अंक में बदहाल सड़कों पर बलि चढ़ रही राहगीरों की सुरक्षा शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेकर गड्ढों की पैचिंग करवा दी गई है।
विज्ञापन

सिरसिया-चिल्हरिया मार्ग पर सूरज कुंडा नाला के पास सड़क पर जानलेवा गड्ढा बन गया था। दो वर्ष पहले एलटी कंपनी की ओर से पेयजल पाइप डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। इसके बाद गड्ढे को बिना भरे छोड़ दिया गया था। ग्राम प्रधान ने गड्ढे में रोड़ा डलवाकर उसे पटवा दिया था। इससे गड्ढा और जानलेवा हो गया था। राहगीर रोड़े के चलते हादसे का शिकार हो रहे थे और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे थे। इस पर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

सिरसिया में गड्ढे में पड़े रोड़े हटाकर की गई पैचिंग। 

सिरसिया में गड्ढे में पड़े रोड़े हटाकर की गई पैचिंग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed