फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children's food at 889 Anganwadi centers

889 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का अन्नप्राशन

Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Children's food at 889 Anganwadi centers
तुलसीपुर आंगनबाड़ी केंद्र में अन्न प्रासन कराती डीपीओ आशा सिंह। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोषण माह का आयोजन किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को जिले के 889 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र तुलसीपुर में बच्चे को खीर खिला कर किया।
विज्ञापन

जिले में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। इस कुपोषण को दूर करने के लिए जिले में पोषण माह चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को बाल सुपोषण उत्सव मनाते हुए जिले के सभी 889 केंद्रों पर अन्नप्राशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र तुलसीपुर में छह माह के ऋतिक को खीर खिला कर किया। इस दौरान रौनक, अंशिका, चंादनी, सोनी, लखन को भी छह माह पूरे होने पर खीर खिलाकर उन्हें आहार देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आशा सिंह ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के बीच टीएचआर का भी वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने अन्य धात्री माताओं को पूरक पोषाहार के विषय में व साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही माताओं को उबली हुई सब्जी, दलिया एवं अन्य पूरक आहार देने को कहा गया।

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए 6 माह तक का सिर्फ स्तनपान व इसके बाद स्तनपान के साथ पूरक पोषाहार देने की बात कही। 6 से 8 माह के बच्चों को दिन में दो से तीन बार, 9 से 11 माह के बच्चों को तीन से चार बार पूरक आहार के साथ 12 माह से 2 साल तक के बच्चों को घर में पके भोजन देने की बात कही। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed