फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Children fed sweets by applying tilak

बच्चों काे तिलक लगाकर खिलाई मिठाई

Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Children fed sweets by applying tilak
संविलियन विद्यालय पांडेपुरवा में बच्चों का टीका लगाकर व मुंह मीठा कराकर किया स्वागत - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के सभी परिषदीय स्कूल नौनिहालों के लिए सोमवार से खोल दिए गए। पहले दिन स्कूल में छोटे बच्चों की उपस्थिति तो कम रही। लेकिन जितने भी बच्चे आए वे उमंग से भरे हुए थे। वहीं बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए परिषदीय स्कूलों में भी शिक्षकों ने कई अभिनव प्रयोग किए। कहीं बच्चों का तिलक लगाकर तो कहीं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कोविड 19 प्रोटोकाल का भी सख्ती से पालन हुआ।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण प्रारंभ होते ही परिषदीय स्कूलों को सबसे पहले ही बंद कर दिया गया था। लगभग एक वर्ष होने को हैं। बच्चे स्कूल नहीं आए। वहीं बच्चों को शिक्षा देने के लिए नई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गईं। कोविड का असर कम होते ही सरकार ने सोमवार से परिषदीय विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस क्रम में एक रोस्टर प्रणाली लागू की गई थी। इस रोस्टर के अनुसार पहले दिन कक्षा-एक व कक्षा-पांच के छात्रों को आना था। पहले दिन स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम रही। लेकिन जितने भी बच्चे आए थे। वह उमंग से भरपूर थे। स्कूल में आने से पहले सभी विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क में बच्चों को हैंडवास कराने के साथ सैनिटाइजर का उपयोग करके मास्क लगाने को दिया गया। स्कूल में प्रवेश के बाद शिक्षकों की ओर से कई अभिनव प्रयोग किए गए थे। इसमें बच्चों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाने से लेकर उनके लिए खेल सामग्री, स्कूल को गुब्बारे से सजाना व अन्य टीएलई टीएलएम उपलब्ध कराकर स्कूल की ओर उन्हें आकर्षित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय
शिक्षकों ने बच्चों का हैंडवाश कराया। सभी बच्चों को सैनिटाइजर कराया, साथ ही बच्चों को मास्क दिया गया। मौके पर प्रधान शिक्षक इरशाद अहमद, दो सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे। वहीं कक्षा एक में 38 में से 26 बच्चे उपस्थित रहे व कक्षा 5 में 28 में से 18 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि कुल बच्चों की संख्या 44 रही।

संविलियन विद्यालय पांडे पुरवा
प्राथमिक स्तर के बच्चों का समारोह पूर्वक स्वागत किया गया। बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैनिटाइज करते हुए उन्हें टीका लगाकर मुंह मीठा कराते हुए कक्षा में प्रवेश कराया गया। इस दौरान प्रेरणा ज्ञानोत्सव, रिमेडियल टीचिंग प्रदान करते हुए मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। बच्चे व अभिभावकों में विद्यालय खुलने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय में शिक्षक अनुराग पांडे, ज्योतिमा, रिशु गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष विनोद कुमार व डॉ. वीके गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed