फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Child marriage liberation chariot departs under the campaign

Shravasti News: अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना

Wed, 21 Jan 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 21 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Child marriage liberation chariot departs under the campaign
बहराइच। भारत सरकार और जस्ट राइट्स इंडिया के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत सौ दिवसीय अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना करते हुए अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि ने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर समस्या है, जिसे मिलकर समाप्त करना जरूरी है। रथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह कानून, बच्चों के अधिकार और बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देगा। अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है ताकि कोई भी बच्चा बाल विवाह का शिकार न हो।
विज्ञापन



यह अभियान 20 जनवरी से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेगा। इसके तहत धर्मगुरुओं, टेंट व्यवसायियों, मिठाई विक्रेताओं, केटरिंग से जुड़े लोगों सहित अधिक से अधिक नागरिकों से संपर्क किया जाएगा। कार्यक्रम में देहात संस्था से मो. इमरान, रचना मिश्रा, विंध्यावासिनी, अमरेश राणा, दीपक शुक्ला, चंद्र प्रकाश, अरुण कुमार चौधरी, अर्चना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed