फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   child died in snakebite

Shravasti News: सर्पदंश में बालक की मौत

Fri, 04 Aug 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 04 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
child died in snakebite
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर अयोध्या निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता (08) पुत्र महेश कुमार गुप्ता को गुरुवार रात करीब 3 बजे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। वह खाना खा कर परिवार के साथ घर के बरामदे में चारपाई पर सोया था। बालक की चीख पुकार पर परिवारीजन उसे रात में ही लक्ष्मणपुर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से चिकित्सक ने परिवार के लोगों को उसे जिला अस्पताल भिनगा ले जाने की सलाह दी। संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे बालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को अपने साथ घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed