फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Checking three projects in one day

Shravasti News: एक दिन में तीन परियोजनाओं की जांच

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Checking three projects in one day
श्रावस्ती। निमार्णाधीन तीन परियोजनाओं की जांच करने डीएम कृतिका शर्मा मंगलवार को पहुंचीं। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी काम अधूरा देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परियोजनाएं जल्द पूरी कराने का आदेश दिया।गोड़ारी पहुंचीं डीएम ने देखा कि अग्निशमन केंद्र के मुख्य भवन का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यहां टाइप-ए के दो भवनों में स्लैब का काम चल रहा है। यहां बाउंड्रीवाॅल निर्माण के साथ ही परिसर में मिट्टी पाटी जा रही है। शिरोपरि जलाशय, अंडरग्राउंड वाटर टैंक, डीप ट्यूबवेल बोरिंग का भी काम कराया जा रहा है। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को फटकारते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं इकौना के भिट्ठी में नवनिर्मित राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण में समतलीकरण व रास्ता सहित अन्य काम अधूरे मिले। संबंधित अभियंता को कार्य में तेजी लाने को कहा। वही इकौना में ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के सामने हो रहे छात्रावास के निर्माण में धीमी प्रगति पर अवर अभियंता को फटकारते हुए ढंग से काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम इकौना राम दत्तराम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव, डीआईओएस मिथलेश कुमार, सहायक अभियंता स्वाति सिंह, अवर अभियंता नीरज व अवर अभियंता आदिल बेग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed