{"_id":"5f1ef51a8ebc3e63bf1e11e8","slug":"checked-security-at-bank-and-customer-service-center-srawasti-news-lko5327013176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक व ग्राहक सेवा केंद्र में जांची सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक व ग्राहक सेवा केंद्र में जांची सुरक्षा
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए सोमवार को जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में भिनगा नगर सहित आसपास क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई।
पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछने के साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए। तथा लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क व सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी।