{"_id":"6572173a0902aeb2f8098a64","slug":"check-of-thirteen-and-a-half-lakhs-given-to-self-help-groups-in-jan-chaupal-srawasti-news-c-104-1-slko1050-2609-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जन चौपाल में स्वयं सहायता समूहों को दिया साढ़े तेरह लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जन चौपाल में स्वयं सहायता समूहों को दिया साढ़े तेरह लाख का चेक
Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जेआरयूबी इंटर काॅलेज पूरेअधारी में बृहस्पतिवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने इसकी शुरुआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, डीएम कृतिका शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण कर फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जन चौपाल में राज्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र दिव्यांगों को आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड, दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल तथा क्षय रोगियों को पोषण किट दी। राज्यमंत्री ने चौपाल की उपयोगिता बताई।
इस दौरान फरियादियों ने पेंशन, दिव्यांगों ने सहायक उपकरण, आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड व किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की। जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से सभी का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को ग्राम संगठनों के स्टार्टअप फंड के तहत 13 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया। वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगे स्टालों का निरीक्षण किया।
साथ ही पात्रों का पंजीकरण कराने के साथ ही उन्हें जानकारी व सुविधाएं दी गईं। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी के जेआरयूबी इंटर काॅलेज में आयोजित जन चौपाल में विभिन्न विभागों के कुल 2,118 आवेदन व शिकायतें आईं। 1,710 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष आवेदनों का सत्यापन कराकर एक सप्ताह में संबंधितों को लाभान्वित कराने का निर्देश डीएम ने दिया।