{"_id":"640e206dcc074c1c560f4974","slug":"change-can-be-brought-in-the-society-only-through-thought-revolution-srawasti-news-c-13-1-124619-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विचार क्रांति से ही समाज में लाया जा सकता परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विचार क्रांति से ही समाज में लाया जा सकता परिवर्तन
Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। युवाओं में चरित्र निर्माण व उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने को लेकर रविवार को भिनगा नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मौजूद रहे।युवा सम्मेलन में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं को अच्छी दिशा देने की जरूरत है। विचार क्रांति से ही समाज व देश मे परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान देने की जरूरत है। सबका प्रयास हो कि हमारा देश एक बार फिर से विश्व गुरु बन सके। हमारे देश ने पूरे विश्व को संस्कृति दी। गायत्री परिवार के जिला संयोजक दधिबल सिंह ने कहा कि मंत्रों में अपार शक्ति है। हम लोगों का जीवन यह मंत्र बदल सकते हैं। इस दौरान मौजूद युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि आओ मिलकर दीप जलाएं...अपने जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर संजीव कुमार, भुवनेश्वर वर्मा, शिवकुमार, विजय कुमार सोनी, मुकेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन