{"_id":"5fe75ff88ebc3e41a0706c90","slug":"center-in-charge-will-be-punished-for-negligence-in-purchasing-paddy-srawasti-news-lko5567697112","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लापरवाही पर दंडित किए जाएंगे केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लापरवाही पर दंडित किए जाएंगे केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को साधन सहकारी समिति एकघरवा में धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोबाइल से बात कर किसानों का हाल भी जाना। केंद्र प्रभारी को शत प्रतिशत किसानों का धान खरीदने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने सिरसिया के धान क्रय केन्द्र एकघरवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई किसानों से उनके मोबाइल पर बात कर उनका हाल जाना। साथ ही किसानों से धान बिक्री के दौरान होने वाली परेशानी व भुगतान के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित सभी धान क्रय केंद्र समय से खोले जाएं। किसानों का धान समय से खरीदा जाए, यदि किसी केंद्र प्रभारी की ओर से किसानों को बार बार केंद्र पर दौड़ाने की शिकायत मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध जांच कराकर कार्यवायी की जाएगी। सरकार किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
इसलिए केंद्र प्रभारी अपने दायित्वों का ढंग से निर्वहन करके किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने धान खरीद से जुड़े संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारियों को निरन्तर मॉनिटरिंग कर धान खरीद करवाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी, तहसीलदार राजकुमार पांडेय, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा मौजूद रहे।