{"_id":"6a1c929b9f7cc85d4c0be24a","slug":"center-fixed-for-constable-exam-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120532-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आरक्षी परीक्षा के लिए निर्धारित हुआ केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आरक्षी परीक्षा के लिए निर्धारित हुआ केंद्र
Mon, 01 Jun 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की ओर से आठ, नौ व 10 जून को आरक्षी की परीक्षा के लिए भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी व नकलविहीन कराने के लिए सघन तलाशी व जांच के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन