{"_id":"69ea79f24c7aa7f15d0fbde1","slug":"census-training-started-dm-inspected-it-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119655-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जनगणना प्रशिक्षण शुरू डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जनगणना प्रशिक्षण शुरू डीएम ने किया निरीक्षण
Fri, 24 Apr 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/कटरा। जनगणना का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षकों को भारत सरकार के निर्देशानुसार कार्य संपन्न करवाने के लिए कहा। इकौना के कटरा स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना के उद्देश्य और मकान सूचीकरण की जानकारी दी। इसमें जनगणना परिवार, भवन और नजरी नक्शा निर्माण भी शामिल था।
विज्ञापन