{"_id":"5d680aea8ebc3e93b4343cc5","slug":"cctv-cameras-will-be-monitored-in-kajri-teej-fair-srawasti-news-lko478760861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजरी तीज मेले में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजरी तीज मेले में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में कजरीतीज पर लाखों कांवड़िये जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे। इस दौरान मेले का भी आयोजन होगा। ऐसे में कहीं कोई असुविधा न हो इसके लिए बुधवार की शाम डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ मेला परिसर का जायजा लिया। इसके साथ ही बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान बताया गया कि मेले में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
विभूतिनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले कजरी तीज मेले में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का बुधवार को डीएम ने जायजा लिया। इसके लिए मेला परिक्षेत्र को 13 सेक्टरों में बांट कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की 24 घंटे के लिए तैनाती की गई है। जो निर्धारित रोस्टर के मुताबिक तैनात रह कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
मेला परिक्षेत्र में मेले के दौरान वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसको लेकर हुई बैठक में डीएम ओपी आर्य ने कहा कि मेले में दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग न करें इसके लिये व्यवस्था देख रहे मंदिर परिवार के सदस्य दुकानदारों को जागरूक करें। मेला परिसर में पेयजल, स्वास्थ्य कैंप, सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग, शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था पहले से ही सुव्यवस्थित कर ली जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नगर पंचायत के प्रभारी अधिशासी अधिकारी को मेलार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था करने तथा अधिशासी अभियंता जलनिगम को पानी टैंकर की उपलब्धता कराते रहने का निर्देश दिया। सीएमओ को मेले में स्वास्थ्य कैंप व चिकित्सकों को तैनात करने का निर्देश दिया। जगंली जानवरों से श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम को रजिया तालाब से लेकर मंदिर के वाच टावर तक तैनात करने को कहा।
एसडीएम भिनगा चद्र मोहन गर्ग व सीओ डॉ. जेबी सिंह को मेले का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम व सीओ इकौना व जमुनहा अपने अपने क्षेत्र के ओवर ऑल इंचार्ज रहेंगे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मेला क्षेत्र में अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है।
इसके साथ ही सादे वेश में पुरूष/महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इस दौरान सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा, जमुनहा, डीएफओ, तहसीलदार भिनगा, सहायक निबंधन स्टांप, जिला आबकारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।