{"_id":"5f10808c8ebc3e63865e3096","slug":"case-on-six-teachers-working-on-the-records-of-another-srawasti-news-lko531051057","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के अभिलेख पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के अभिलेख पर नौकरी कर रहे छह शिक्षकों पर केस
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में दूसरे के अभिलेखों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले शिक्षकों का धीरे धीरे खुलासा हो रहा है। जिले में ऐसे ही दूसरे के अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें से चार स्कूल के प्रधान शिक्षक तो दो सहायक शिक्षक हैं। चिह्नित किए गए छह शिक्षकों में से चार को एसटीएफ ने खोज निकाला, जबकि दो को बीएसए ने अभिलेखों के सत्यापन के दौरान खोजा। सभी शिक्षक स्कूल छोड़ कर फरार हो चुके हैं।
परिषदीय स्कूलों में फर्जी शिक्षकों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। किसी को विभाग अभिलेख सत्यापन के दौरान पकड़ रहा है तो कोई एसटीएफ की जांच में सामने आ रहा है। इसी तरह के छह अध्यापक जिले में चिह्नित किए गए है जो दूसरों के अभिलेखों पर नौकरी कर रहे थे।
इनमें से गिलौला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय परिसिया में तैनात प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार, हरिहरपुररानी विकास खंड के नेवादा में तैनात प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह, सिरसिया के भरथा रोशनगढ़ में तैनात प्रधान शिक्षक हरिओम मिश्रा, इसी ब्लॉक के घोलिया में तैनात सहायक शिक्षक गोपाल शर्मा, जमुननहा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में तैनात प्रधान शिक्षक सुनील कुमार पांडेय व इसी विकास खंड के नव्वा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सुरेंद्र प्रताप सिंह दूसरे की डिग्री व अन्य अभिलेख लगाकर नौकरी करते मिले। इसमें सुरेंद्र कुमार सिंह व गोपाल शर्मा को बीएसए ने अभिलेखों के सत्यापन के दौरान पकड़ा है।
विज्ञापन
वहीं चार अन्य शिक्षकों को एसटीएफ ने जांच के दौरान चिह्नित किया है। इसकी सूची बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजी गई थी। इसी के बाद इन सभी छह फर्जी शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इस पर गुरुवार को सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने आरोपित शिक्षकों के विरुद्ध संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया है। सभी शिक्षक अपने तैनाती विद्यालय से फरार हैं।
इससे पहले भी हो चुकी कार्रवाई
इससे पहले भी फर्जी शिक्षकों के मामले में बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। गिलौला, सिरसिया, इकौना व जमुनहा में लगभग दस फर्जी शिक्षक मिल चुके है। जो किसी अन्य के अभिलेख पर नौकरी कर रहे थे। इसमें से सिरसिया मिला फर्जी शिक्षक राजीव उपाध्याय तो इंटरमीडिएट भी पास नहीं था। ऐसे कई और लोग भी हैं। सभी के विरुद्ध पहले से एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें से अधिकांश फरार है, जबकि कुछ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
जिले में इससे पहले दस से अधिक फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। छह फर्जी शिक्षक चिह्नित किए गए है। इसमें से चार शिक्षकों का नाम एसटीएफ की तरफ से प्राप्त हुआ था, शेष दो शिक्षक अभिलेख सत्यापन के दौरान चिह्नित किए गए हैं। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। - ओमकार राणा, बीएसए