{"_id":"68acba4744043afadd01d4a6","slug":"case-of-assault-and-robbery-against-four-on-court-order-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113612-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मारपीट व लूट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मारपीट व लूट का केस
Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। पेशी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट व लूट के मामले में चार लोगों पर मारपीट व लूट का केस दर्ज कर लिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की।
मल्हीपुर क्षेत्र के गंगाभागड़ निवासी राजितराम (46) ने न्यायालय में दायर वाद के जरिये आरोप लगाते हुए बताया कि 20 मई को उनकी पेशी थी। पेशी के लिए वह भिनगा स्थित न्यायालय गए थे। शाम को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कोदिया गांव के निकट इंडो-नेपाल बार्डर रैंप के पास कोदिया गांव निवासी करिया, राजू, भगई व चंदर ने उन्हें रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते, सभी ने उन पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। यही नहीं, जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। उनकी चीख सुनकर इकट्ठा हुए राहगीरों ने जब इसका विरोध किया, तो सभी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने वारदात की शिकायत मल्हीपुर थाने में की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर करिया, राजू, भगई व चंदर पर मारपीट व लूटपाट की घटनाओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।