फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   carelessness

नही हुआ इंतजाम तो बाढ़ में मिट जाएगा सात विद्यालयों का निशान

Mon, 01 Jul 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
carelessness
श्रावस्ती। जिले के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली राप्ती नदी शिक्षा के मंदिरों को मिटाने को आतुर है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान जहां कुछ विद्यालयों को काटकर नदी खुद में समाहित कर चुकी है तो वहीं कई विद्यालय अब भी नदी के निशाने पर हैं। यदि ध्यान न दिया गया तो इन विद्यालयों का इस वर्ष बाढ़ में नामोनिशान मिट सकता है।
विज्ञापन

नेपाल से निकलने वाली राप्ती नदी जमुनहा क्षेत्र के जनशून्य राजस्व ग्राम शिवपुर भागड़ व ग्राम पंचायत ककरदी से देश सहित जिले की सीमा में प्रवेश करती है। नदी हरिहरपुररानी व गिलौला होते हुए करीब 59 किलोमीटर का सफर तय कर इकौना के ग्राम राजगढ़ गुलहरिया से बलरामपुर जिले की सीमा में प्रवेश करती है।
विज्ञापन

इस बीच करीब 144 गांव राप्ती नदी के कछार में पड़ते हैं जहां प्रतिवर्ष बरसात में बाढ़ के दौरान राप्ती की लहरें कहर बरपाती हैं। इससे इन गांव में बने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी अछूते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय जिले के सात प्राथमिक विद्यालय बेलरी, बारंगा, अलीनगर, मनिकापुर, सुजानडीह, कलकलवा व गंगाभागड़ का अस्तित्व संकट में है। इन्हें बचाने का इंतजाम न किया गया तो इस वर्ष बाढ़ के दौरान इन विद्यालयों सहित वहां बने आंगनबाड़ी केंद्र का नामोनिशान मिट सकता है।
पूर्व में राप्ती नदी में आई बाढ़ में जमुनहा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय कट गया था। बाद में यहां नया विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। यह कलकलवा मार्जिनल बांध व नदी के मध्य स्थित है। इससे यहां फिर से कटान का खतरा बना है।
जमुनहा क्षेत्र के इस विद्यालय परिसर की अधिकांश भूमि को राप्ती नदी काट चुकी है। अब विद्यालय भवन नदी की कटान के मुहाने पर है। इसे बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गय तो विद्यालय का वजूद मिट सकता है।
जमुनहा क्षेत्र के इस विद्यालय को पहले ही काटकर नदी अपनी धारा में मिला चुकी है। अब यहां नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। राप्ती के उद्गम क्षेत्र होने के कारण यहां नदी तबाही मचाती है। ऐसे में इसके फिर से कटान की जद में आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
गंगाभागड़ में विद्यालय बना है। कलकलवा के विद्यालय को बाढ़ आपदा केंद्र से संचालित किया जा रहा है। हरिहरपुररानी के बारंगा व अलीनगर में विद्यालय कट चुका है। मनिकापुर व सुजानडीह में विद्यालय बनवाया जा रहा है जबकि कलकलवा विद्यालय नदी के मुहाने पर है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओंमकार राणा ने बताया कि डीएम द्वारा संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की गई है। इस दौरान डीएम को इन सभी सात विद्यालयों की स्थित से अवगत कराया जा चुका है। जो भी सुरक्षा कार्य होगा वह डीएम के स्तर से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed