फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Car hit eight people who were heating bonfire

Shravasti News: अलाव ताप रहे आठ लोगों को कार ने मारी टक्कर

Sun, 04 Dec 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Car hit eight people who were heating bonfire
कार की टक्कर से खैरी मोड़ पर क्षतिग्रस्त ढाबली - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित खैरी मोड़ के पास अलाव ताप रहे आठ लोगों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भनगा के खैरी मोड़ निवासी आरिफ ने भिनगा-बहराइच मार्ग के किनारे रात में अलाव जला रखा था। उसके साथ कुलदीप, जगजीवन, कलीम, राजू विश्वकर्मा, कालिया, राजू खान व रामचंद्र भी अलाव ताप रहे थे। इसी बीच भिनगा से बहराइच की ओर जा रही तेज रफ्तार कार यूपी 80 ई जे 8966 ने अलाव ताप रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद एक गुमटी को चपेट में लेते हुए निकल गई। कार की नंबर प्लेट मौके पर ही गिर गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा पहुंचाया गया। आरिफ, कलीम व राजू विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक, भिनगा जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed