फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Capture the way, villagers demonstrate

मार्ग पर कब्जा, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Capture the way, villagers demonstrate
श्रावस्ती। सुविखा के मजरा हरनामार में एक युवक ने चकमार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने शनिवार को चकमार्ग पर प्रदर्शन कर एसडीएम इकौना को पत्र भेजकर मार्ग से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्र को दिए शिकायती पत्र में गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुविखा के मजरा हरनामार के ग्रामीणों ने कहा है कि बौद्ध परिपथ से उनके गांव में आने के लिए एक संपर्क मार्ग है। इस पर खड़ंजा लगा है। यह खड़ंजा सरकारी अभिलेखों में सुविखा के गाटा संख्या 1508 में अंकित है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर गांव स्थित तिराहे के निकट राजेश कुमार पाठक ने घर बना रखा है। अब राजेश ने सार्वजनिक मार्ग पर फूस की टटिया लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके अंदर रात में चोरी छिपे अवैध निर्माण किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण मार्ग पर सिर्फ लोग पैदल ही आ जा पा रहे हैं। वाहन चालकों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बड़े वाहनों का गांव में जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। यदि अवैध निर्माण न रोका गया तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाएगी। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने मार्ग पर प्रदर्शन भी किया। मौके पर घनश्याम, बृजनाथ, वेद प्रकाश, अश्वनी कुमार, दीनानाथ, गिरिजा प्रसाद, अजय पाठक, गुड्डू, गंगाराम व मुलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed