फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Campaign to remove encroachment, illegal construction demolished

अतिक्रमण हटाने को चला अभियान, अवैध निर्माण ढहाया

Sat, 28 Aug 2021 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Campaign to remove encroachment, illegal construction demolished
सिरसिया में मुख्य मार्ग की पटरियों से अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : SRAWASTI
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया बाजार के मुख्य मार्ग की पटरियों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए आखिरकार प्रशासन जागा। डीएम के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम भिनगा की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटवाने का कार्य किया। साथ ही फिर से अतिक्रमण करने वालों को सीधे जेल भेजने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सिरसिया बाजार में निराला नगर से लेकर बालापुर मोड़ तक मुख्य मार्ग की पटरियां पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में थी। यहां स्थानीय लोगों द्वारा मार्ग की पटरियों पर कब्जा कर स्थायी निर्माण तक करा लिया गया था। इसे हटवाने के लिए प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस भी जारी की गई। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी उसे हटाने को तैयार नहीं थे। इससे इस पूरे मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी दुश्वार हो गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए डीएम टीके शिबु ने एसडीएम भिनगा राजेश मिश्र तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद को अतिक्रमण हटाने का सख्त निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसी के अनुपालन में शनिवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने सिरसिया पुलिस की उपस्थिति में जेसीबी लगवाकर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से मार्ग की पटरियों पर हुए अवैध निर्माण को ढहवाया गया। साथ ही दुकानदारों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति करने पर सीधे जेल भेजने की चेतावनी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed