{"_id":"603e752e8ebc3e15030932b6","slug":"campaign-started-for-prevention-of-communicable-diseases-srawasti-news-lko567595562","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचारी रोग नियत्रंण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सोमवार शाम जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान जिले में 30 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग एवं जागरूक करते हुए विशेष सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान डीएम टीके शिबु ने कहा कि सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों में संचारी रोगों का खतरा अधिक होता है। साफ सफाई अपना कर ही इससे बचा जा सकता है। बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क इलाज कराएं। बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन न करें। पानी एवं अन्य तरल पदार्थों जैसे- नारियल पानी, शिकंजी, ताजे फलों का रस इत्यादि का अधिक सेवन करें।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दिमागी बुखार और संचारी रोगों की रोकथाम की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, ग्राम विकास विभाग, पशु पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सक्तीकरण व समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग आदि एक साथ मिलकर संचारी रोग से बचाव के लिए कार्य करेंगे। 31 मार्च तक अभियान में घर-घर जाकर आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा साफ सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव आदि के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। दिमागी बुखार से न घबरायें, इसका शीघ्र इलाज कराएं। बुखार होने पर बच्चों को बिना किसी देरी के उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में ले जाएं। कोई भी बुखार दिमागी बुखार हो सकता है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि दिमागी बुखार व संचारी रोगों से बचाव के लिए लोग अपने घरो में दरवाजे एवं खिड़कियों पर जाली लगाएं, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छर रोधी उपाय अपनाएं, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी ढककर रखें, पूरी बांह वाले कपड़े पहने, घरों व कार्य स्थल के आस-पास पानी न जमा होने दे, कूलर, गमले आदि को साप्ताहिक खाली कर सुखायें, गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो उसको बंद कर दें, नालियों में जल भराव रोके व उनकी नियमित सफाई करें, खुले में शौच न करें। नियमित शौचालय का प्रयोग करें, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को जेई के टीके अवश्य लगवाएं।
इस मौक पर सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम आरपी चौधरी, सीएमओ डा. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातन हेलिया, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, डॉ. सिजय जैन, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी मंजूसा गुप्ता आदि मौजूद रहे।