फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Campaign identifies 98 potential TB patients

अभियान में 98 संभावित टीबी के मरीज चिंहित

Sat, 12 Oct 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Campaign identifies 98 potential TB patients
संक्रिय टीबी खोज अभियान की जानकारी लेती टीम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सक्रिय क्षयरोगी खोज अभियान के पर्यवेक्षण के दौरान शनिवार को जिला क्षय रोग अधिकारी एवं राज्य पीपीएम समन्वयक ने सिरसिया टीबी यूनिट में अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीमों का काम संतोषजनक मिला। इस दौरान उनके द्वारा कार्य में और रुचि लेने की सलाह भी दी गई। इस दौरान जिले में 12802 लेगों का परीक्षण हुआ। इसमें 98 संभावित व तीन टीबी के मरीज चिह्नित हुए।
विज्ञापन

सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के तहत शनिवार को सिरसिया के ग्राम बेचुवा व मदारगढ़ में काम कर रही टीमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीमें काम करती मिली। निरीक्षण के दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा ने कहाकि टीबी के बैक्टीरिया हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के फेफडो में पहुंचकर उन्हें संक्त्रस्मित कर देते है।
विज्ञापन

टीबी की संभावना होने पर नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर डॉक्टर की सलाह जरूर लेेें। जिले के दस प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। राज्य पीपीएम समन्वयक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न हो इसलिए खांसते एवं छींकते समय मुंह पर कपड़ा जरुर रखे। जिससे संक्त्रस्मण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी, नाखून व बाल को छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। निरीक्षणकर्ता टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान बेंचुआ गांव में दो संभावित मरीज की पहचान की गई। जबकि मदारगढ़ में तीन संभावित मरीजों की पहचान की गई। निरीक्षणकर्ता टीमों को और निष्ठा से कार्य करने की सलाह भी दिया। भ्रमण के दौरान रवि कुमार मिश्र जिला कार्यक्रम समन्वयक, अनुपम श्रीवास्तव वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed