फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Bypassing the rules vehicles are filling the district

Shravasti News: नियमों को दरकिनार कर जिले में फर्राटा भर रहे वाहन

Sun, 08 Jan 2023 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bypassing the rules vehicles are filling the district
गिरंट क्षेत्र में कुछ इस तरह सवारी वाहनों पर ढोया जा रहा माल - फोटो : SRAWASTI
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिले में पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसका कितना अनुपालन हो रहा है, प्रमाण मुख्य मार्गों पर देखा जा सकता है। जहां परमिट नियमों को दरकिनार कर सवारी वाहनों में माल व मालवाहनों में सवारियां ढोई जा रहीं हैं। इसे देखकर भी चौक व चौराहों पर मौजूद पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

शासन की ओर से मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई गई है। मुख्यालय से दस किलोमीटर की परिधि में ही ई-रिक्शा, टैंपो, मैक्स, मैजिक आदि के चलाने का फरमान जारी किया गया है। ताकि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इतना ही नहीं माल वाहनों सहित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों मेें सवारी बैठाने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूलने का सख्त निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

नियमों का कितना अनुपालन हो रहा है इसका प्रमाण बुधवार को देखने को मिला था। ओवरलोड सवारी ला रही पिकप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी। जबकि पिकप पलटने से चौदह लोग घायल हो गए थे। ऐसा ही कुछ मल्हीपुर जाने वाले मार्ग पर देखने को मिला। यात्री वाहनों पर ओवरलोड माल लाद कर फर्राटा भरा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही स्थिति सोनवा, मल्हीपुर व हरदत्त नगर गिरंट के बदला पुलिस चौकी के सामने देखने को मिली। चौकी के सामने ई-रिक्सा व टैंपो पर क्षमता से अधिक सामान लादकर ले जाया जा रहा था। जबकि चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोकना तक मुनासिब नहीं समझा।
इस बारे में एएसपी प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि ऐसे वाहनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed