फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   By-elections will be held in two posts of Gram Pradhan and BDC member

ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के दो-दो पदों पर होगा उपचुनाव

Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
By-elections will be held in two posts of Gram Pradhan and BDC member
श्रावस्ती। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए डीएम ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 25 पदों पर होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जमुनहा के बालापुर व मनवरिया बोझा ग्राम पंचायत में जहां प्रधान पद पर वहीं इकौना के चक्र भंडार व सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में सदस्यों का भी चुनाव कराया जाएगा। इन सभी पदों के लिए तीन फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालापुर के ग्राम प्रधान राजितराम की मौत हो गई थी। इसी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनवरिया बोझा की ग्राम प्रधान आयशा बेगम की भी मौत हो गई थी। इससे इन दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। बालापुर ग्राम पंचायत जहां अन्य पिछड़ा वर्ग तो मनवरिया बोझा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इकौना के वार्ड संख्या 97 चक्र भंडार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछड़ा वर्ग महिला रही रजिया व सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार वार्ड संख्या 84 की महिला वर्ग क्षेत्र पंचायत सदस्य शांती देवी की मौत हो जाने से यहां बीडीसी सदस्य का पद रिक्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इकौना के अंधरपुरवा, इकौना देहात, खरगौरा बस्ती, चैनपुर वीरान, जगरावल गढ़ी, टंड़वा महंथ, सौरूपुर, गिलौला के खसैराकला, अकारा, सेहनिया, औरैया टिकई, जमुनहा के शिकारी चौड़ा, देवरनिया, पटपरगंज, श्रीनगर, गजोबरी, लालपुर हरीडीह, खलीफतपुर, सिरसिया के दुर्गापुर, भचकाही व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के परशुरामपुर में ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त था। इन सबके लिए तीन फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

इसकी मतगणना पांच फरवरी को होगी। मतगणना के बाद जहां जमुनहा के बालापुर व मनवरिया बोझा को अपना ग्राम प्रधान मिल जाएगा। वहीं इकौना के चक्र भंडार व सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार को क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मिल जाएगा। वहीं ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद भी भर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed