फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buy paddy on time from farmers at the center

केंद्र पर किसानों का समय से खरीदें धान

Thu, 19 Nov 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Buy paddy on time from farmers at the center
श्रावस्ती। जमुनहा के इमलिया करनपुर स्थित धान क्रय केंद्र का गुरुवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद स्टाक रजिस्टर, टोकन रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को देखा। इसके साथ ही केंद्र पर मौजूद किसानों से उनका हाल भी जाना और केंद्र प्रभारियों को समय से किसानों का धान खरीदने को कहा। समस्या होने पर संबंधित एसडीएम, डिप्टी आरएमओ या एडीएम को जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र इमलिया करनपुर का जिलाधिकारी टीके शिबु ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि खरीद केंद्र से मिलर की ओर से धान की उठान की गति धीमी है। इस पर डीएम ने सभी संबंधित मिल के प्रबंधकों को समय से उठान करने का निर्देश दिया। सभी धान खरीद केंद्र प्रभारियों को केंद्र पर आने वाले किसानों का समय से धान खरीदने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में क्रय केंद्र बंद मिलने या अन्य शिकायत पर केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने बताया कि सरकार की ओर से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। ग्रेड-ए के लिए 1888 रुपये प्रति कुंतल मूल्य निर्धारित है। धान खरीद का कार्य 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केन्द्र सुबह नौ बजे से शाम पांच तक खुले रहेंगे। केंद्र पर धान की उतराई, छनाई एवं सफाई के लिए कृषकों को 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से श्रमिकों को भुगतान करना होगा। संयुक्त परिवार की स्थिति में कोई एक खाताधारक अन्य सह खाता धारकों की सहमति से उनकी तरफ से धान विक्रय के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सीमांत कृषक अधिकतम एक हेक्टेयर भूमि वाले व लघु कृषक अधिकतम 02 हेक्टेयर तक वालों को धान बेचने के लिए आरक्षित रहेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed