{"_id":"627fe7459423c73693233dc6","slug":"burned-transformer-power-supply-of-the-city-was-interrupted-for-12-hours-srawasti-news-lko630606136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे बाधित रही नगर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जला ट्रांसफार्मर, 12 घंटे बाधित रही नगर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शुक्रवार रात भिनगा के तहसील के निकट धू धू कर जलता ट्रांसफार्मर
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में लगे ट्रांसफार्मरों पर अधिभार भी बढ़ गया है। जिसके चलते ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। जिसे दुरुस्त करने में बिजली निगम कई कई घंटे लगा रहा है। ऐसा ही शुक्रवार रात भिनगा नगर के तहसील तिराहे पर हुआ। जहां ट्रांसफार्मर जलने के कारण करीब 12 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
भिनगा नगर स्थित राजर्षि ठाकुरद्वारा मैदान के सामने लगे ट्रांसफार्मर से सोनार गली, मोहल्ला दर्जी, टंड़वा रजानगर, बंदरहा सहित तहसील तिराहा दहाना मार्ग पर बनी दुकानों व घरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। वहीं बगल में तहसील तिराहा मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर से तहसील सहित आसपास के घरों को आपूर्ति दी जाती है। जिस पर लोड कम है। जबकि ठाकुरद्वारा मैदान के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर अधिभार है।
जिसके कारण यह ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात धू-धू कर जल गया। इसके चलते इसके सहारे चलने वाले घरों के विद्युत उपकरण पूरी रात ठप रहे। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद मौक पर पहुंचे निगम कर्मियों ने सुबह मरम्मत कराने की बात कह अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले ली। जिससे लोग उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात बिना बिजली गुजारने को विवश रहे। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद निगम कर्मियों द्वारा शनिवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी थी। (संवाद)