{"_id":"6aef850217e41732520d8602","slug":"burn-ward-reserved-at-district-hospital-for-diwali-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124354-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दीपावली पर जिला अस्पताल में बर्न वार्ड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दीपावली पर जिला अस्पताल में बर्न वार्ड आरक्षित
Sun, 08 Nov 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में आरक्षित बेड।
श्रावस्ती। दीपावली पर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। जिला चिकित्सालय भिनगा की इमरजेंसी यूनिट में बर्न वार्ड के लिए छह बेड का एक कक्ष आरक्षित कर जीवन रक्षक उपकरणों और दवाओं की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि आठ और नौ नवंबर के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी चक्रानुसार लगाई गई है, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा फार्मासिस्टों को भी समय से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पटाखा दागते समय बरतें सावधानी
सीएमएस ने दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों के आसपास तेज आवाज वाले पटाखे बिल्कुल न चलाएं, जबकि सांस के मरीजों को धुएं से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करना चाहिए। पटाखे जलाते समय चेहरे को दूर रखें और बहुत अधिक ढीले-ढाले कपड़े न पहनें। यदि दुर्घटनावश कोई झुलस जाए, तो जले हुए हिस्से पर तुरंत बर्फ से सिंकाई करें और बिना घरेलू नुस्खे या खुद से इलाज किए बिना फौरन नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।