फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhist worshipers worshiped in Taposthali

बौद्ध उपासकों ने तपोस्थली में की पूजा

Tue, 11 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Buddhist worshipers worshiped in Taposthali
बौद्ध तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। विभिन्न देशों से आए अनुयायियों ने आनंद बोधि पर भिक्षु दीपा लोक महाथेरो के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना की। इस दौरान दल के सदस्यों ने विश्व शांति की कामना के साथ तपोस्थली का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान भिक्षु दीपा लोक महाथेरो ने कहा कि संसार के प्रति अपना दृष्टिकोण इस प्रकार का बनाइए कि आपको विषम स्थितियों में भी सफलता मिले। अपना स्तर इतना ऊंचा उठाइए कि संसार की छोटी बड़ी कोई भी समस्या आपका मानसिक संतुलन न बिगाड़ सके। प्रतिकूल स्थितियों में भी प्रसन्न रहना सीखिए। कठिनाइयों में सफलता की संभावना तलाश करें। विरोध को प्रेरणा के रूप में स्वीकार करें। हानि लाभ, सुख दु:ख, उत्कर्ष अपकर्ष में तटस्थ रहिए। विषाद, निराशा, निरुत्साह अथवा व्यग्रता का कारण अपने दिल में न पनपने दें।
विज्ञापन

परेशानियों को सहज घटना समझकर स्वीकार करें। वीर वह है जो संसार के सारे दुख को तटस्थ भाव से सहन करता हुआ सदा प्रसन्न रहता है। पूजन के उपरांत सभी उपासकों ने शिवली स्तूप, सभामंडप, सूर्यकुंड, आनंद बोधि, कच्ची कुटी, पक्की कुटी, पूर्वाराम बिहार, विश्व शांति घंटा पार्क आदि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सुख सागर, नाथ सागर, दीपालोक, ज्ञान ज्योति, ज्ञान सागर आदि बौद्ध भिक्षु तथा उपासक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed