{"_id":"67e3aae26d7e603af90eaa9d","slug":"buddhist-follower-from-myanmar-died-in-hotel-room-in-shravasti-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: म्यांमार से आई बौद्ध अनुयाई की होटल में मौत, 22 सदस्यीय दल के साथ पहुंची थी बौद्ध तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: म्यांमार से आई बौद्ध अनुयाई की होटल में मौत, 22 सदस्यीय दल के साथ पहुंची थी बौद्ध तपोस्थली
Wed, 26 Mar 2025 12:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:51 PM IST
सार
म्यांमार से आई वृद्ध महिला बौद्ध अनुयाई की श्रावस्ती में होटल के कमरे में मौत हो गई। वह 22 सदस्यीय दल के साथ बौद्ध तपोस्थली पहुंची थीं। कमरे में बेटे के साथ रुकी थीं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईआई नाग (67) की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बुधवार को म्यांमार की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वह 22 सदस्यीय दल के साथ महात्मा बुद्ध की तपोस्थली पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नवीन मार्डन थाना कटरा क्षेत्र की है।
विज्ञापन
म्यांमार से 22 सदस्यीय दल प्रार्थना करने लिए मंगलवार को बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा था। इसमें 72 टेकी लीक शान राज्य के जिला टाकी लेक निवासिनी ईआई नाग (67) एवं उनका बेटा आंग क्याव भी था। मां बेटे बौद्ध तपोस्थली स्थित ट्यूलिप इन होटल कटरा के रूम नंबर 117 में रुके थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन
बुधवार तड़के बेटा जगा तो उसने देखा कि मां की मौत हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी होटल प्रबन्धक को दी। होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
