फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Buddhaisagar president and Radheshyam became general ministers

बुद्धिसागर अध्यक्ष व राधेश्याम बने महामंत्री

Fri, 11 Oct 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Buddhaisagar president and Radheshyam became general ministers
इकौना तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बुद्धसागर मिश्रा व महामंत्री राधेश्याम वर्मा के साथ मौजूद अधि? - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। इसमें बुद्धिसागर मिश्रा अध्यक्ष व राधेश्याम वर्मा महामंत्री चुने गए। अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर बधाई दी।
विज्ञापन

इकौना तहसील में एल्डर कमेटी के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान कराया गया। तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 118 मत पड़े। इसमें 69 मत प्राप्त कर बुद्धि सागर मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र मिश्रा को 49 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

वहीं महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में 69 मत प्राप्त कर राधेश्याम वर्मा महामंत्री चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी जगप्रसाद मिश्र को 49 मत ही प्राप्त हुए। तहसील अधिवक्ता संघ इकौना के एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, गंगा बक्श सिंह, शीतला प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश पांडे ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, महामंत्री श्रीधर दूबे, बलराम शुक्ला, रामकुमार शुक्ला, उदयराज त्रिपाठी, केके श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा, अरुणेंद्र कांत सिंह, बुद्धिसागर कनौजिया ने विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी।

इन पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद किशोरीलाल राव, मध्य उपाध्यक्ष के दो पद पर शब्बीर आलम नईमी व संजय सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए जयप्रकाश मिश्र व मुनेश्वर लाल, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए भरत लाल मिश्र, सुधीर शुक्ला व रजनीश शुक्ल व कोषाध्यक्ष के पद पर श्रवण कुमार द्विवेदी ने नामांकन कराया था। इसके साथ ही गवर्निग काउंसिल वरिष्ठ के छह पदों पर मात्र एक उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार शुक्ल व गवर्निग काउंसिल कनिष्ठ के छह पदों पर मात्र दो उम्मीदवार रामकुमार यादव व ज्ञान प्रकाश वर्मा ने ही नामांकन कराया था। ऐसे में इन सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed