फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   BSP fielded DDC candidates in 10 wards

बसपा ने 10 वार्डों में उतारे डीडीसी प्रत्याशी

Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
BSP fielded DDC candidates in 10 wards
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद पर बहुजन समाज पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से गुरुवार को 10 वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने इस बार का पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ने की घोषण की है। जिनके निर्देश पर सेक्टर प्रभारी देवीपाटन मंडल गोंडा दिनेश चंद्रा, मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, पवन कुमार गौतम, श्यामजीत चक्रवर्ती, राजुकुमार कुरील की सहमति के बाद जिले के 22 जिला पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष पार्टी की ओर से 10 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके तहत सिरसिया के वार्ड संख्या-एक से लदोहवा निवासिनी प्रेम शीला, सिरसिया के वार्ड नंबर-तीन से गुलरा निवासिनी सुमन देवी, वार्ड नंबर-पांच से उदईपुर निवासी अरविंद मिश्रा, वार्ड नंबर-सात से खरगौरा के मजरा गद्दीपुरवा निवासिनी मायावती, वार्ड नंबर-आठ से भिट्ठी निवासी दिवाकर मिश्रा, वार्ड नंबर-10 से लक्ष्मनपुर गंगापुर कथरा बाजार निवासी राजेश कुमार वर्मा, वार्ड नंबर-12 से ददौरा सिटकहना निवासिनी जानकी देवी, वार्ड नंबर-13 से भगवानपुर भैंसाही निवासिनी सोनावती, वार्ड नंबर-15 से रतनापुर निवासी रामनरेश गौतम व वार्ड नंबर-16 से टंड़वा महंथ निवासी राजेश कुमार शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेष वार्डों में भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed