फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   brother distributing invitations for his sister wedding dies in accident In Shravasti

UP News: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की हादसे में मौत, बालू लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर

Sat, 09 May 2026 07:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 09 May 2026 07:47 PM IST
सार

श्रावस्ती में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले भाई की हादसे में मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। बालू लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मारी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
brother distributing invitations for his sister wedding dies in accident In Shravasti
सीएचसी में मौजूद परिजन, प्रमोद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बालू लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार शिवगढ़ निवासी प्रमोद वर्मा (28) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। राहगीरों के मुताबिक, युवक ने हेलमेट लगा रखा था। 

विज्ञापन


हादसा मल्हीपुर थाना क्षेत्र में डेहरिया चौराहे के पास हुआ। मृतक के पिता आत्माराम वर्मा ने बिलखते हुए बताया कि 13 मई को उनकी बेटी निशा देवी की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को उनका बेटा प्रमोद अपनी बहन के शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से इंदवा टिकुइया निवासी सबीतराम वर्मा के यहां जा रहा था। उनके साथ गांव निवासी दिलीप वर्मा (20) भी था। 
विज्ञापन


इस दौरान कनीबोझी-भिनगा मार्ग पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी गांव के ईदगाह के पास सामने से आ रहे बालू लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनके बेटे की मौत हो गई। वहीं, दिलीप को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों का एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रमोद के मौत की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता आत्माराम ने बताया कि मल्हीपुर थाने पर डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed