फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Brother and nephew beat up man for asking for outstanding money.

Shravasti News: बकाया पैसा मांगने पर भाई व भतीजे ने पीटा

Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brother and nephew beat up man for asking for outstanding money.
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा राजा महल निवासी आसाराम (45) को अपना बकाया 1000 रुपये मांगना महंगा पड़ गया। उन्होंने बताया कि आसाराम रविवार शाम अपना बकाया रुपया मांगने गए थे। उस समय उनका भाई पारस और उसका पुत्र अर्जुन मौके पर नहीं थे। पीड़ितों ने आरोप है कि देर रात लौटने के बाद दोनों ने सरिया और लाठी से आसाराम की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घायल को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed