{"_id":"611a97758ebc3e42fe5958b8","slug":"brick-stones-went-in-front-of-the-team-that-came-to-measure-the-land-the-team-returned-srawasti-news-lko5914975173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पैमाइश करने आई टीम के सामने चले ईंट पत्थर, लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पैमाइश करने आई टीम के सामने चले ईंट पत्थर, लौटी टीम
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला में सकरैल तालाब जाने वाले मार्ग के किनारे बैनामे की भूमि का सोमवार को पुलिस व राजस्व टीम पैमाइश करने गई थी। जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान टीम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में ईट-पत्थर चले। जिससे पैमाइश करने गई टीम को वापस लौटना पड़ा। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई।
गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला निवासी राजित राम साहू ने वर्ष 2013 में गिलौला से सकरैल तालाब जाने वाले मार्ग के किनारे दो बिस्वा जमीन बेची थी। इस जमीन का गिलौला निवासिनी उत्तरा देवी पत्नी शेषराज ने बैनामा कराया था। जिसकी दाखिल खारिज भी हो चुकी है। इसके बावजूद उत्तरादेवी को बैनामा कराए गए भूमि पर कब्जा नहीं मिल रहा था। शनिवार को समाधान दिवस पर आए एसडीएम इकौना से इसकी शिकायत की गई थी। जिनके आदेश पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम सोमवार को भूमि का पैमाइश कर कब्जा दिलाने मौके पर गई थी। जैसे ही टीम द्वारा भूमि की पैमाइश शुरू की गई। तभी दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिससे लोगों मे भगदड़ मच गई। हालांकि इस पथराव में किसी को कोई चोट नहीं आई। विवाद बढ़ता देख राजस्व कर्मी बिना भूमि की पैमाइश किए वापस लौट आए। मौके पर मौजूद पुलिस दोनो पक्षों को अपने साथ गिलौला थाने ले गई। इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला अखिलेश पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी निकला उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।